रायपुर
200 रुपए का पिज्जा पड़ा हजार का ऑनलाइन ऑर्डर करने पर ठगों ने 60 हजार रूपए उड़ा लिए… एफआईआर दर्ज जांच में जुटी पुलिस

हरिमोहन तिवारी रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर कालोनी निवासी एक शख्स के खाते से ठगों ने 60 हजार रूपए उड़ा लिए।मामला समने आने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती से लगे प्रोफेसर कालोनी निवासी आलोक वर्मा (38) ने थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई है।
उन्होंने पुलिस को बताया, 11 जनवरी को मैंने गूगल पर पचपेड़ी नाका स्थित डोमिनोज पिज्जा का नंबर निकालने के लिए सर्च किया।मेरे सामने एक नंबर आया जिस पर मैंने फोन लगाया। इसके बाद मेरे पास दो लिंक आए, जिसमें पूरे डिटेल के साथ मैंने पिज्जा ऑर्डर कर दिया।