Uncategorized

घुटने-कमर दर्द से लेकर हड्डियों के ऑपरेशन तक चिरकाकुट्टा,सरायपाली के नवजीवन हॉस्पिटल में अब मिलेंगी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल की सेवाएं

अब हड्डी एवं जोड़ रोगों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, डॉ. सौरभ अग्रवाल देंगे अपनी सेवाएं

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। हड्डी, जोड़ एवं मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। सरायपाली चिरकाकुट्टा स्थित नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। एमबीबीएस एवं डी.ऑर्थो की योग्यता रखने वाले डॉ. अग्रवाल ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे।

डॉ. सौरभ अग्रवाल प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चिरकाकुट्टा में उपलब्ध रहेंगे। मरीज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उनसे परामर्श ले सकेंगे। उनकी सेवाएं शुरू होने से सरायपाली, सिंघोड़ा, चिरकाकुट्टा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

इन बीमारियों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
अस्पताल में डॉ. अग्रवाल द्वारा घुटने, कूल्हे, कंधे एवं अन्य जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया), हड्डियों के फ्रैक्चर, खेलकूद के दौरान लगी चोटों तथा रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाएगा।

इसके अलावा कमर दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट), घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, दुर्घटना में लगी गंभीर हड्डी की चोटों तथा बच्चों में हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सेवाओं के लिए बड़े शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिल सकेगी।

स्थान: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिरकाकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली
डॉक्टर की उपलब्धता: प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

संपर्क नंबर: 08331-015859
मोबाइल नंबर: 9424184383

Back to top button