छत्तीसगढ़

दिवाली पर घर जाने निकला था परिवार, नदी में डूबी कार, चार की मौत

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | गरियाबंद में राजिम के टीला एनीकट में एक कार नदी में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. दीपावली पर रायपुर से घर लौटते समय पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नदी में एक कार के गिर जाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. यह भयंकर हादसा राजिम के टीला एनीकट में हुआ. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दीपावली पर रायपुर से घर जा रहे थे. तभी देर रात गाड़ी ने कंट्रोल खोया और कार एनीकट से नीचे नदी में जाकर गिर गई. इस हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर भी सामने आई है.

हादसे में मरने वालों में पति शीतल साहू, पत्नी भारती साहू. 19 साल का बेटा विकास और 21 साल की बेटी पूर्वा शामिल हैं. शीतल साहू पत्रकार थे. उनकी गाड़ी पर मीडिया एग्जिक्यूटिव लिखा है. इस हादसे के बाद से पसौद गांव में मातम पसर गया है. चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की जांच जारी है.

Back to top button