महासमुंद

महासमुंद: गृह ग्राम अछोली में ईसर गौरा-गौरी उत्सव में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ महासमुंद। दीपावली के पावन अवसर पर गृह ग्राम अछोली में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक विरासत के प्रतीक ईसर गौरा-गौरी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू कार्यक्रम में शामिल हुए और पारंपरिक उत्सव में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईसर गौरा-गौरी जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और ग्रामीण विरासत के अभिन्न अंग हैं। ये उत्सव हमारी पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी, संस्कारों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि गांव की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं को संजोकर रखना ही हमारी असली पहचान है।

Back to top button