सरायपाली

सरायपाली में 14 एवं 15 नवंबर को होगा ईश्वर गवरा विवाह महोत्सव एवं युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज एवं प्राकृतिक धर्म-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से सरायपाली में आगामी 14 एवं 15 नवंबर 2026 को ईश्वर गवरा विवाह महोत्सव एवं युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है।

प्रकृति शक्ति एवं आदिवासी समाज के समस्त देवी-देवताओं की असीम कृपा से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य समाज की दिशा-दशा सुधारना, भय एवं भ्रम को दूर करना तथा आदिवासी परंपराओं, रीति-नीतियों और प्राकृतिक धर्म-विधान का संरक्षण करना है।

यह कार्यक्रम AYP आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली-बसना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत 14 नवंबर, शनिवार को शाम 5 बजे भव्य पारंपरिक बारात निकाली जाएगी। वहीं 15 नवंबर, रविवार को सुबह 8 बजे विदाई एवं गंगा स्नान का कार्यक्रम संपन्न होगा।

आयोजन का मुख्य स्थल बूढ़ादेव नगर, सरायपाली निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार बारात शाम 5 बजे भव्य पारंपरिक स्वरूप में शहर की ओर निकलेगी, जिसमें सामाजिक बंधु-बांधवों की सहभागिता रहेगी।

इस महोत्सव में मार्गदर्शक के रूप में गोंड समाज, सर्व आदिवासी समाज, कर्मचारी संघ एवं गोंडी धर्म संरक्षण समिति का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजक आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली-बसना ने समस्त सगा समाज, सामाजिक पदाधिकारियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button