पिथौरा

पिथौरा: घर से रात 3 बजे निकली 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने की तलाश; पिथौरा पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 27 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले में पिथौरा पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिथौरा क्षेत्र एक व्यक्ति ने 1 नवंबर 2026 को थाना पिथौरा पहुंचकर अपनी पुत्री के लापता होने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक युवती 27 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां लगातार पता तलाश की गई, लेकिन वर्तमान में उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लापता युवती की उम्र 18 वर्ष 3 माह 10 दिन है और उसने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है। उसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट, चेहरा गोल, बाल लंबे एवं काले तथा रंग सांवला बताया गया है। वह घटना के समय काले रंग का प्लाजा पहने हुई थी। युवती हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

परिजनों द्वारा किसी व्यक्ति पर अपहरण अथवा अवैध रूप से बंधक बनाए जाने का आरोप या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। हालांकि युवती का वर्तमान ठिकाना और सुरक्षा अज्ञात होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।

पिथौरा पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

Back to top button