सरायपाली में Palash Properties ने निकाली भर्ती, रियल एस्टेट क्षेत्र में 7 पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। रियल एस्टेट क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए Palash Properties, सरायपाली की ओर से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। संस्था ने अपनी टीम से जुड़ने के लिए योग्य एवं उत्साही कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जारी भर्ती सूचना के अनुसार संस्था में सिस्टेमिस्ट के 1 पद, टेलीकॉलर के 2 पद तथा फील्ड मार्केटिंग स्टाफ के 4 पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस तरह कुल 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
संस्था की ओर से गुड लुकिंग एवं फोटोजेनिक क्वालिटी वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसके अलावा रील्स एवं सोशल मीडिया वीडियो बनाने में कुशल, प्रॉपर्टी ब्रोकिंग एवं रियल एस्टेट बिजनेस का अनुभव रखने वाले तथा ग्राहकों से बेहतर संवाद एवं बातचीत करने में दक्ष उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
Palash Properties की ओर से बताया गया है कि संस्था से जुड़ने वाले कर्मचारियों को रियल एस्टेट क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर, प्रोफेशनल ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन, सकारात्मक एवं सहयोगी कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आकर्षक प्रोत्साहन दिए जाने की भी जानकारी दी गई है।
भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी सरायपाली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98268 29494 पर संपर्क करने को कहा गया है।
