6 नवंबर को धनतेरस, 8 नवंबर को दीपावली; 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 को भाई दूज,,,,सभी पढ़े

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना । दीपों और खुशियों का पर्व दीपावली इस वर्ष नवंबर माह में पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस से होगी और 11 नवंबर को भाई दूज के साथ पर्व का समापन होगा। इस दौरान घरों, प्रतिष्ठानों और बाजारों में दीपों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की जाएगी।
धनतेरस – 6 नवंबर
दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन सहित नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
छोटी दीपावली/नरक चतुर्दशी – 7 नवंबर
धनतेरस के अगले दिन छोटी दीपावली अथवा नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। इस दिन घरों की साफ-सफाई और दीप प्रज्ज्वलित करने की परंपरा है।
दीपावली एवं लक्ष्मी-गणेश पूजा – 8 नवंबर
इस वर्ष मुख्य दीपावली रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन अमावस्या की रात्रि में माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। घरों और दुकानों में दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
गोवर्धन पूजा/अन्नकूट – 10 नवंबर
दीपावली के बाद 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है।
भाई दूज – 11 नवंबर
पांच दिवसीय दीपावली पर्व का समापन 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज से होगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।
दीपावली पर्व की प्रमुख तिथियां
6 नवंबर – धनतेरस
7 नवंबर – छोटी दीपावली/नरक चतुर्दशी
8 नवंबर – दीपावली एवं लक्ष्मी-गणेश पूजन
10 नवंबर – गोवर्धन पूजा/अन्नकूट
11 नवंबर – भाई दूज/यम द्वितीया