बसना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के दौरे पर, गढ़फुलझर में ‘रामचण्डी दिवस-’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

देशराज दास महासमुंद/बसना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर पहुंचेंगे, जहां वे श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर में आयोजित ‘रामचण्डी दिवस-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे पुलिस लाइन हेलिपैड रायपुर पहुंचेंगे और करीब 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से गढ़फुलझर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का लगभग 12:20 बजे ग्राम गढ़फुलझर, विधानसभा बसना, जिला महासमुंद में आगमन प्रस्तावित है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे ‘रामचण्डी दिवस-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री करीब 1:50 बजे गढ़फुलझर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और लगभग 2 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद उनका आगे का कार्यक्रम दुर्ग जिले में निर्धारित है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button