बसना

बसना: रामचंडी दिवस पर मोक्ष प्रधान ने दी समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं,मां रामचंडी की कृपा से हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना

देशराज दास  बसना। बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित पावन रामचंडी दिवस के अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने समस्त कोलता समाज सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने मां रामचंडी के चरणों में नमन करते हुए प्रार्थना की कि माता रानी की असीम कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मां रामचंडी के प्रति श्रद्धा और आस्था जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सेवा भावना का संचार करती है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व हमारी आस्था के प्रतीक होने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक संस्कार और मूल्यों को पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि कोलता समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था अमूल्य धरोहर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी परंपराओं और संस्कारों को सहेजते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत बनाए। आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग से ही समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने मां रामचंडी से कामना की कि बसना विधानसभा सहित पूरे महासमुंद जिले और छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे। किसानों के जीवन में समृद्धि आए, युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलें और माताओं-बहनों का सम्मान निरंतर बढ़े। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से हर परिवार के जीवन में नई आशा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार हो।

उन्होंने समाजजनों से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार तभी सार्थक होते हैं, जब उनके माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश पहुंचे।

अंत में मोक्ष कुमार प्रधान ने पुनः रामचंडी दिवस की समस्त समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी और मां रामचंडी से सभी के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की

Back to top button