खास खबरें

सोलर पैनल से मिलेगी बिजली बिल से राहत, जानें कैसे उठाएं सरकारी सब्सिडी का लाभ

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। सरायपाली /महासमुंद।
बढ़ते बिजली बिलों से परेशान आम नागरिकों और किसानों के लिए सौर ऊर्जा (Solar Energy) एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है। केंद्र और राज्य सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना तथा सौर सुजला योजना के तहत अब घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने पर भारी सब्सिडी दी जा रही है।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार की ओर से सीधा बैंक खाते में अनुदान (Subsidy) दिया जाता है। इससे न केवल हर महीने आने
वाले बिजली बिल में बड़ी कटौती होती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आमदनी भी की जा सकती है।

आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उपभोक्ता अपने नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC), बिजली विभाग कार्यालय या आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल की प्रति, बैंक पासबुक और छत के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज आवश्यक हैं।

Back to top button