खास खबरें

Ration Card Alert: राशन कार्ड धारक तुरंत निपटा लें यह जरूरी काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है मुफ्त चावल और राशन!

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़।बसना/महासमुंद।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मुफ्त राशन का लाभ ले रहे परिवारों के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का आधार ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

कैसे कराएं ई-केवाईसी?
1. परिवार के जिन सदस्यों का अभी तक अंगूठा या बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी सरकारी राशन दुकान (उचित मूल्य दुकान) जाना होगा।
2. वहां ई-पॉस (e-POS) मशीन पर बायोमेट्रिक लगाकर मुफ्त में ई-केवाईसी पूरा किया जा रहा है।
3. समय पर सत्यापन नहीं कराने वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से कट सकता है, जिससे राशन के कोटे में कमी आ जाएगी।

Back to top button