खास खबरें

Mahtari Vandan Yojana: आपके खाते में योजना के 1000 रुपये आ रहे हैं या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़।बसना/महासमुंद।
प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल देने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ की किस्त हर महीने सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जा रही है। कई बार बैंक खाते में आधार लिंक या ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी होने के कारण महिलाओं की किस्त रुक जाती है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति:
1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना लाभार्थी क्रमांक, 12 अंकों का आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर ‘सबमिट’ करें। आपके सामने अब तक मिली सभी किस्तों का पूरा विवरण खुल जाएगा।
5. यदि किसी कारण से भुगतान रुका है, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या बैंक जाकर अपना आधार-डीबीटी सक्रिय कराएं।

Back to top button