RTE Admission 2027-28: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी समय-सारणी और जरूरी दस्तावेज

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ । रायपुर/महासमुंद।
छत्तीसगढ़ के निजी (प्राइवेट) स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2027-28 में निःशुल्क प्रवेश के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, अभिभावक 1 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कब क्या होगा (महत्वपूर्ण तारीखें):
* ऑनलाइन आवेदन: 01 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक
* दस्तावेज सत्यापन एवं संशोधन: 01 दिसंबर 2026 से 07 जनवरी 2027 तक
* राज्य स्तरीय लॉटरी: 11 जनवरी और 12 जनवरी 2027 को
* चयनित छात्रों का स्कूल में दाखिला: 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक
कैसे करें आवेदन?
अभिभावक घर बैठे अपने मोबाइल या नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC) के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rte.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के समय बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और गरीबी रेखा (BPL) या सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) का प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य है।