खास खबरें

CG Dhan Kharidi 2026: धान बेचने से पहले किसान जरूर जान लें टोकन और बायोमेट्रिक के ये 4 नए नियम, वरना हो सकती है परेशानी

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। महासमुंद/बसना।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इस बार व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने डिजिटल सत्यापन और टोकन प्रणाली में कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिनका ध्यान रखना हर किसान के लिए जरूरी है।

किसानों के लिए 4 जरूरी बातें:
1. तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन: किसानों को सोसायटी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसान मोबाइल पर ‘तुंहर टोकन ऐप’ (Tuhar Token App) के जरिए अपने रकबे के अनुसार घर बैठे टोकन काट सकते हैं।
2. आधार आधारित बायोमेट्रिक अनिवार्य: धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र पर किसान का आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
3. तय मात्रा में ही खरीदी: सभी टोकनों में धान की मात्रा बराबर निर्धारित की गई है। तय सीमा से अधिक धान की खरीदी नहीं होगी, इसलिए टोकन के अनुसार ही धान लेकर केंद्र पहुंचें।
4. रसीद संभाल कर रखें: धान तौलाई के बाद मिलने वाली वजन की पर्ची और खरीद रसीद को सुरक्षित रखें, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।

Back to top button