सावधान वाहन चालक! बिना इस खास नंबर प्लेट के न बिकेगी गाड़ी और न ही ट्रांसफर होगा नाम, कट सकता है भारी चालान

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़।बसना/महासमुंद।
यदि आपके पास पुरानी बाइक या कार है और उसमें अभी तक हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। परिवहन विभाग के सख्त निर्देशों के अनुसार, अब बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों की खरीदी-बिक्री और नाम ट्रांसफर (RC Transfer) पूरी तरह से रुक जाएगा।
क्या है नियम और कैसे लगवाएं प्लेट?
1. ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य: वाहन मालिक परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत डीलर के माध्यम से घर बैठे HSRP नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2. चालान का खतरा: यातायात पुलिस द्वारा जांच अभियान के दौरान बिना HSRP वाली गाड़ियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी तेज की जा रही है।
3. जरूरी दस्तावेज: आवेदन के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), चेसिस नंबर और इंजन नंबर की जानकारी देनी होती है।