खास खबरें

CG Scholarship 2026: स्कूल और कॉलेज के छात्रों के खाते में आएंगे पैसे, छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। रायपुर/महासमुंद।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो छात्र अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा कर लें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
1. पिछली कक्षा की अंकसूची (Marksheet)
2. जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला)
3.आधार कार्ड और आधार से लिंक सक्रिय बैंक पासबुक
4. छात्र छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी
छात्रवृत्ति हेतु निम्नानुसार पात्रता निर्धारित है:- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा रु. 2.50 लाख प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा रु. 1.00 लाख प्रतिवर्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, छ.ग. का मूल निवास प्रमाण पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम ।

PFMS के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी अपने सक्रिय एवं आधार सीडेड बैंक खाते की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय सुनिश्चित करें ।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को NSP Portal से OTR (One Time Registration) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख (HoI) एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी (INO) का biometric-authentication किया जाना अनिवार्य है।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए बैंक खाते को आधार संख्या से जोड़ने के लिए, कृपया अपनी बैंक शाखा में जाएँ और “डीबीटी प्राप्त करने के लिए बैंक सहमति प्रपत्र” जमा करें। आप यहां https://myaadhaar.uidai.gov.in/bank-seeding-status आधार की वेबसाइट से जांच सकते हैं कि आपका आधार नंबर किस बैंक से जुड़ा है।

Back to top button