खास खबरें

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: बिजली विभाग में 1,501 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | रायपुर।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 1,501 कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 यानी आज निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब सीमित समय बचा है।

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई है।

38 प्रकार के पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 1,501 रिक्तियों में 195 पद द्वितीय श्रेणी तथा 1,306 पद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के हैं। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, प्लांट अटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकता है।

किन पदों पर मिल सकता है अवसर?

इस भर्ती में प्रमुख रूप से निम्न पद शामिल हैं:

असिस्टेंट इंजीनियर
जूनियर इंजीनियर
डाटा एंट्री ऑपरेटर
स्टेनोग्राफर
प्लांट अटेंडेंट
फायर अटेंडेंट
मेडिकल ऑफिसर
अकाउंट्स ऑफिसर
सिक्योरिटी ऑफिसर
प्रोग्रामर
कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cspc.co.in
भर्ती विज्ञापन क्रमांक: 01-01/HR/Recruitment/739106, दिनांक 5 नवंबर 2026।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य बताया गया है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया भी अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बिजली विभाग में रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अंतिम तारीख आज होने के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में देरी नहीं करनी चाहिए।

Back to top button