महासमुंद/बसना: चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर बसना में अलर्ट, 28 से 30 अक्टूबर तक 24 घंटे ड्यूटी

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘ अर्नब ’ सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना ने जनपद पंचायत बसना सभाकक्ष में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
आदेश के अनुसार आपदा नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक लगातार सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी तत्काल नोडल अधिकारी को सूचना देंगे।
ड्यूटी के लिए सोमन प्रधान (स.प्र.-03, बीईओ कार्यालय बसना) एवं प्रवेश भोई (भृत्य, बीईओ कार्यालय बसना) को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिम्मेदारी दी गई है। वहीं देवेश भोई (स.प्र.-03, बीईओ कार्यालय बसना) एवं प्रकाश साहू (भृत्य, बीईओ कार्यालय बसना) की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी।
इसी तरह राजेश भारतीय (स.प्र.-03, जनपद पंचायत बसना) तथा नंदकुमार साहू (भृत्य, जनपद पंचायत बसना) को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आपदा नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल नोडल अधिकारी को सूचित करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।