महासमुंद

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर महासमुंद जिले के स्कूलों में कल अवकाश घोषित

कलेक्टर  विनय लंगेह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किया आदेश

महासमुंद, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को महासमुंद जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिला प्रशासन ने मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी एवं मौसम की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश दिया है।

Back to top button