बसना

बसना: घरेलू विवाद में बहू ने सास से की गाली-गलौज, बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर को बर्तन से मारा; बेटे पर भी मारपीट का आरोप

अंकोरी में पारिवारिक विवाद ने लिया मारपीट का रूप, घायल ससुर ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। ग्राम अंकोरी में घरेलू बात को लेकर हुए विवाद में सास-ससुर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने अपनी बहू पर पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने तथा बीच-बचाव करने पहुंचे खुद के साथ बर्तन से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं अपने बेटे पर भी डंडे से हमला करने की शिकायत की है, जिससे उनके दाहिने हाथ की कलाई के पास चोट आई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम अंकोरी निवासी नकुल बाघ ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे घरेलू बात को लेकर उनकी बहू ममता बाघ उनकी पत्नी भाग्यवती बाघ के साथ गाली-गलौज कर रही थी और जान से मारने की धमकी दे रही थी। इस दौरान बहू द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे तो बहू ने बर्तन से उनके दाहिने हाथ पर वार कर दिया। इसी बीच उनका बेटा भी वहां पहुंच गया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा डंडे से मारपीट की। हमले में उनके दाहिने हाथ की कलाई के पास चोट आई और वे जमीन पर गिर गए। बाद में उनकी बहन सफीरा बाघ मौके पर पहुंची और उन्हें उठाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button