हॉस्पिटल

सरायपाली: हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत, ओम हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गोयनका प्रतिदिन उपलब्ध

सरायपाली। हड्डियों और जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न एवं अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल से जानकारी के अनुसार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गोयनका (M.B.B.S., DNB Orthopaedic) मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। डॉक्टर की उपलब्धता प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है।

ओम हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को आयुष्मान कार्ड एवं बीजू कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है। इसके अलावा प्रत्येक गुरुवार को मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श की सुविधा रखी गई है।

अस्पताल सरायपाली में स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे पर स्थित है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।

संपर्क एवं जानकारी के लिए:
ओम हॉस्पिटल सरायपाली
फोन: 07725-299360
मोबाइल: 83700-08558

मरीज अस्पताल में संपर्क कर डॉक्टर की उपलब्धता एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button