हृदय, किडनी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब बसना में विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा, श्री साई हॉस्पिटल बंसुला में डॉ. अजय पटेल प्रतिदिन उपलब्ध
AIIMS, RIMS और CIMS सहित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में पूर्व चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले डॉ. अजय पटेल की सेवाओं से अंचल के मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम हो रही है। बसना के बंसुला स्थित श्री साई हॉस्पिटल में अनुभवी एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त चिकित्सक डॉ. अजय कुमार पटेल की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हृदय, किडनी एवं शुगर रोगों के विशेषज्ञ डॉ. पटेल अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता एवं पूर्व चिकित्सकीय अनुभव के साथ क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
डॉ. अजय कुमार पटेल (MBBS, DNB – MD Medicine) मेडिसिन विभाग में विशेषज्ञता रखते हैं। जानकारी के अनुसार वे पूर्व में NHMMI रायपुर, RIMS, AIIMS एवं CIMS जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इन संस्थानों में प्राप्त उनका चिकित्सकीय अनुभव अंचल के मरीजों के लिए विशेषज्ञ परामर्श की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
डॉ. पटेल को विशेष रूप से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं शुगर नियंत्रण तथा किडनी संबंधी बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञता प्राप्त है। इसके अलावा थायरॉइड एवं हार्मोन संबंधी समस्याओं, बुखार एवं संक्रामक रोग, अस्थमा एवं सांस संबंधी बीमारियों, लीवर एवं पेट की समस्याओं के साथ-साथ स्ट्रोक एवं न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जुड़े मरीज भी उनसे चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
आज की बदलती जीवनशैली में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और किडनी संबंधी बीमारियां तेजी से चिंता का विषय बन रही हैं। ऐसे में समय पर सही चिकित्सकीय परामर्श, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ. अजय कुमार पटेल द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को समझकर उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
श्री साई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता से बसना सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को लाभ मिल सकेगा। अब सामान्य एवं गंभीर मेडिसिन संबंधी समस्याओं के लिए मरीजों को प्रत्येक बार रायपुर जैसे बड़े शहरों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को समय एवं यात्रा की परेशानी से भी राहत मिल सकती है।
श्री साई हॉस्पिटल पदमपुर रोड, बंसुला ,बसना में स्थित है।
अस्पताल से संपर्क एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए 8109060270 एवं 9806250270 संपर्क कर हैं।