पिथौरा: दीप पर्व के बीच जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तारपिथौरा: दीप पर्व के बीच जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार
गौरा-गौरी चौक के पास खुले मैदान में चल रहा था हार-जीत का खेल, 8 हजार नकद और मोबाइल समेत 28 हजार का मशरूका जब्त

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ पिथौरा। दीप पर्व के दौरान जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में पिथौरा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 05 रामसागरपारा स्थित गौरा-गौरी चौक के पास खुले मैदान में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8 हजार रुपए नकद, 52 पत्ती ताश का एक सेट और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 28 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरा-गौरी चौक रामसागरपारा के पास खुले मैदान में कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए नौ लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन चौहान (24), त्रिलोचन दीवान (27), रामनाथ चौहान (54), मुकेश चौहान (23), सुमीत प्रजापति (29), उत्तम पांडे (28), फागुराम सेन (29), नीरज ताण्डी (28) और शशिकांत उर्फ बुटू (37) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पिथौरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों के निवासी हैं।
नकदी और मोबाइल सहित 28 हजार का मशरूका जब्त
पुलिस ने जुआ फड़ से एक सेट 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 8 हजार रुपए तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल 28 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 292/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
त्योहार में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
महासमुंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार की खुशियों को जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की भेंट न चढ़ाएं। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।