बागबाहरा

बागबाहरा: एक महीने से लापता 33 वर्षीय विवाहिता, पति ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

खुडमुड़ी गांव से बिना बताए घर से निकली थी कविता सेन, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग; पुलिस ने BNS की धारा 140(3) के तहत दर्ज किया अपराध

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ी से एक 33 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 1 अक्टूबर 2026 की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 67/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खुडमुड़ी निवासी गजानंद सेन ने बताया कि उनकी पत्नी कविता सेन 1 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद जब वह नहीं मिली तो पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुमशुदा कविता सेन की उम्र 33 वर्ष हैं। घर से निकलते समय उसने लाल रंग की साड़ी पहना हुआ था। उसके कान में टॉप्स और नाक में फूली भी थी। वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

 

Back to top button