सरायपाली JB हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार मिलेंगे पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत कुमार गुप्ता

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरायपाली स्थित JB Hospital में पेट एवं लीवर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में डॉ. भरत कुमार गुप्ता (MBBS, MD, DM – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) प्रत्येक रविवार मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं देंगे।
डॉ. भरत कुमार गुप्ता पेट एवं पाचन तंत्र तथा लीवर से संबंधित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यहां गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, फैटी लीवर, हेपेटाइटिस एवं पीलिया जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा IBS, IBD, अल्सर एवं लंबे समय से चली आ रही पेट संबंधी बीमारियों के उपचार के साथ-साथ पैंक्रियाज एवं पित्ताशय से संबंधित समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी एवं ERCP जैसी जांच एवं उपचार प्रक्रियाओं की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अंतर्गत लिवर सिरोसिस, पित्त की नली में पथरी एवं अन्य जटिल समस्याओं के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं प्रत्येक रविवार उपलब्ध रहेंगी, जिससे सरायपाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को पेट और लीवर संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की परेशानी कम हो सकेगी।
पता : JB Hospital गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद
हैअधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 8120226666 एवं 7773000720 पर संपर्क कर सकते है।

