बसना: 19 से 22 नवंबर तक विकास खण्ड स्तरीय स्काउट्स & गाइड्स तृतीय सोपान व निपुण जांच शिविर बसना में

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायपुर(छ ग) एवं जिला स्काउट गाइड संघ महासमुन्द के दिशा-निर्देश पर महासमुन्द जिलांतर्गत विकासखंड स्तरीय स्काउट्स/गाइड्स तृतीय सोपान / निपुण जांच शिविर दिनांक- 19/11/2026 से 23/11/2026 तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना में आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
शिविर की सफलता हेतु विकासखण्ड अंतर्गत के सभी विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रभारियों की बैठक विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक बसना के सभागार में ली जा चुकी है। पदेन सहायक जिला आयुक्त बद्री विशाल जोल्हे (बी ई ओ बसना) ने विकास खण्ड के सभी विद्यालयों से अपने विद्यालयीन स्काउट्स गाइड्स एवं स्काउटर्स गाइडर्स को भाग लेने विषयक निर्देशित किया गया है।
स्थानीय संघ सचिव विवेकानन्द दास ने बताया कि,उक्त प्रशिक्षण हेतु पूर्व माध्यमिक विभाग से 08 स्काउट 08 गाइड एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल से 12 स्काउट 12 गाइड तथा पूर्णतः कन्या विद्यालय से 24 गाइड / रेंजर और पूर्णतः बालक विद्यालय से 24 स्काउट/रोवर तथा साथ में एक स्काउटर एवं एक गाइडर या एक-एक स्काउट गाइड प्रभारी अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। इस शिविर हेतु शिविर एवं पंजीयन शुल्क 450 ₹ प्रति स्काउट गाइड एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं या स्काउटर गाइडर हेतु निर्धारित किया गया है, जिसे विद्यालय के स्काउट निधि, स्वयं या जन सहयोग से दिया जाना है।
शिविरार्थियों को अपने साथ यूनिफार्म कलम, डायरी, 3 मीटर रस्सी, 5 फीट की लाठी, गिलास, कटोरी, चम्मच, बाल्टी, प्रसाधन सामग्री, मौसम अनुरूप गरम कपड़े, दरी, पानी बाटल, मग्गा अनिवार्यतः लेके आना होगा। यह शिविर पूर्णतः आवासीय होगा। अतः बिछाने ओढ़ने हेतु चादर, बेड शीट आदि अनिवार्यतः लेके आयें। शिविर के सफल संचालन, सहयोग हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महासमुंद, जिला संगठन आयुक्त एवं जिला सचिव जिला संघ महासमुंद,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण एवं आजीवन सदस्य गण विकासखंड स्काउट गाइड संघ बसना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत बसना को स्वच्छता व सफाई हेतु,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बसना को चलित शौचालय प्रदान करने एवं आवश्यक सहयोग हेतु ,
प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना को आवास, जल, विद्युत, किचन शेड, शौचालय की व्यवस्था हेतु आदेशित एवं पालनार्थ सहित थाना प्रभारी को आरक्षित क्षेत्र बसना को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदाय करने, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना को आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदाय करने हेतु , तथा सतत् विद्युत आपूर्ति हेतु सहायक अभियन्ता छ.रा.वि.मं.बसना को आवश्यक देखरेख व व्यवस्था हेतु विकासखंड एवं स्रोत केन्द्र समन्वयक वि. खं. बसना एवं सचिव स्थानीय संघ बसना को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है।