बसना: बाल दिवस के अवसर पर ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना: बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में बड़े ही धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर प्रधान पाठक गफ्फार खान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, अध्यक्ष नेहरूलाल साहू और उपस्थिति गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर,पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर बाल दिवस की बधाई दी।
इसके बाद विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती खेमकुमारी साहू, श्री कायतराम चौहान और समित सदस्यों ने सभी बच्चों को फूल पकड़ाकर बाल दिवस की बधाई दिये। बच्चो ने भी अपने गुरुओं और बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किए। तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बाल दिवस समारोह के सम्बोधन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को के बारे में छात्रों को बताए।
जिसे सुनकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।इसके बाद बच्चो द्वारा बाल दिवस पर गीत कविता प्रस्तुत किए तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने उपहार में छात्रों को कलम, कहानी किताब प्रदान किये । बाल दिवस के अवसर पर ललितपुर विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा नेवता भोज का कार्यक्रम आंशिक रूप में रखा गया । जो विद्यालय में इस सत्र 8वीं बार आयोजन था। नेवता भोज में गन्ना, खीर, अमरूद,सीताफल, छुहारा ,चॉकलेट, बिस्किट, मिक्चर परोसा गया। सभी बच्चों ने नेवता भोज का आनंद लिया।
आज के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू,कायतराम चौहान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामवती, सहायिका गायत्री रामेश्वरी चौहान, रतनलाल,अंजली , भगवती,भीष्मदेव , विद्याधर,प्रेमलाल, बुधीयारिन , घुराउराम आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर , जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने हर्ष व्यक्त किए हैं। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया है।