सरायपाली

सरायपाली: हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे छह पटवारी, तहसील कार्यालय पहुंच संभाला अपना कामकाज

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सरायपाली तहसील क्षेत्र के छह पटवारियों ने आखिरकार हड़ताल समाप्त कर अपने कार्यस्थल पर वापसी कर ली है। सभी छह पटवारी तहसील कार्यालय सरायपाली पहुंचे और तहसीलदार के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शासकीय कार्यों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्र के छह पटवारी हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते संबंधित क्षेत्रों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसी बीच तहसील कार्यालय की ओर से संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने वाले पटवारियों में राजेश देवांगन, दीपक विश्वकर्मा, अनिल कुमार भोई, दूधनाथ साहू, भागीरथी राणा एवं दीनबंधु सिदार शामिल हैं। सभी पटवारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने-अपने कार्यों का संचालन शुरू कर दिया है।

पटवारियों की कार्य पर वापसी से अब क्षेत्र में राजस्व संबंधी कामकाज फिर से गति पकड़ने की उम्मीद है। किसानों एवं आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए हो रही परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावना है।

Back to top button