पिथौरा

महासमुंद: पिथौरा के जंघोरा से 19 वर्षीय युवती लापता, चार दिन से नहीं मिला कोई सुराग,पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। पिथौरा।
महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंघोरा से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 25 नवंबर की शाम घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जंघोरा निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी मीना (19 वर्ष) 25 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की और संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इसके बाद पिता ने 29 नवंबर को पिथौरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 80/2026 दर्ज कर मामले की जांच और पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना जिले के अन्य थानों और संबंधित शाखा को भी भेजी है।

Back to top button