भंवरपुर

बसना/भंवरपुर: संतपाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात का 140वां एपिसोड

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। बसना/भंवरपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को महासमुंद जिले के भंवरपुर भाजपा मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 62 के संतपाली केंद्र में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को सुना।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री कौशल कारसाल, संयोजक ललित साहू, युवा प्रमुख मोती राणा, धान खरीदी प्रभारी मनोज पटेल, ऑपरेटर नीरज श्रीवास एवं रूपसिंग सिदार सहित सुरेंद्र राणा, चमरू, संध्या भोई, सुभाषिनी टोस और बाई फगनि बाई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के नागरिकों से संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।

संतपाली केंद्र में आयोजित इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Back to top button