छत्तीसगढ़
बड़ा हादसा टला: बलौदाबाजार से लौटते वक्त सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ में फ्रैक्चर

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ रायपुर।
राजधानी रायपुर के करीब खरोरा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सांसद बलौदाबाजार क्षेत्र के दौरे से वापस रायपुर लौट रही थीं, तभी खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गनमैन और ड्राइवर भी हुए घायल, रायपुर एम्स में चल रहा इलाज
इस हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि कार में सवार उनके गनमैन और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अस्पताल में तांता लग गया है।