महासमुंद: 29 नवंबर को बसना-सरायपाली के प्रवास पर रहेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा, उत्कल ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | बसना।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा 29 नवंबर को बसना एवं सरायपाली क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ग्रामीणों और समाजजनों से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक मिश्रा सुबह 11 बजे ग्राम मुंधा (बसना) पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम जम्हारी में सतपथी परिवार के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सरायपाली स्थित सिमरन पैलेस में आयोजित प्रदेश उत्कल ब्राह्मण समाज की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा करेंगे। प्रदेश स्तरीय इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर समाजजनों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
वहीं दोपहर 2 बजे विधायक पुरंदर मिश्रा सांकरा स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विधायक के इस एक दिवसीय प्रवास को लेकर बसना, सरायपाली एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों और समाजजनों में उत्सुकता है।