देश-विदेश

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट: 1 दिसंबर से सख्त होंगे नियम, बिना ई-केवाईसी और OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर!

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ रायपुर/नई दिल्ली।
यदि आप घर में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आगामी 1 दिसंबर 2026 से तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत गैस बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़े कई अहम नियमों में कड़ाई होने जा रही है।

1 दिसंबर से इन नियमों का रखना होगा खास ध्यान:
• ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य: गैस सब्सिडी को जारी रखने और कनेक्शन को सक्रिय रखने के लिए उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ई-केवाईसी अपडेट होना जरूरी है। ई-केवाईसी अधूरी होने पर सब्सिडी रुक सकती है।

• डिलीवरी के समय OTP जरूरी: सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए डिलीवरी सिस्टम में सख्ती की गई है। अब सिलेंडर लेते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी (OTP) डिलीवरी बॉय को बताना अनिवार्य होगा।

• 25 दिन से पहले नहीं होगी दूसरी बुकिंग: शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिनों के अंतराल के बाद ही हो सकेगी।

• 1 दिसंबर को जारी होंगे नए रेट: हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर की सुबह कमर्शियल और घरेलू गैस के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Back to top button