सरायपाली : मन की बात सुनने मुंधा पहुँचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कार्यक्रम के बाद कामता पटेल के निवास में पनपुरवा रोटी का लिया स्वाद

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के माध्यम से देशवासियो को सम्बोधित किया। मन की बात का आज 140 वा एपिसोड था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरायपाली ब्लॉक के मुंधा ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जन जन का कार्यक्रम बन चूका है। मन की बात से देशवासियो को प्रेरणा मिलती है।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा की धान खरीदी में छत्तीसगढ़ राज्य पुरे देश पहला स्थान पर है जहाँ प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। आज अगर किसान 15 क्विंटल भी धान बेचेगा तो 21 क्विंटल का बोनस मिलेगा।
कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा प्रदेश मंत्री कामता पटेल के निवास अमरकोट पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की और हाल चाल जाना। साथ ही पनपूरवा रोटी, मुर्रा और चीला का स्वाद लिया।