10 साल का अनुभव, 10 हजार से अधिक सर्जरी का अनुभव: हड्डी-जोड़ के दर्द से अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, श्री गोविंद हॉस्पिटल बसना में रोजाना मिलेंगे विशेषज्ञ डॉ. ललित जगत

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए अच्छी खबर है। बसना स्थित श्री गोविंद हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित जगत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एमबीबीएस एवं एमएस (ऑर्थो) की योग्यता रखने वाले डॉ. जगत एक अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे अब तक 10 हजार से अधिक सर्जरी और 20 हजार से अधिक ओपीडी मरीजों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. ललित जगत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री गोविंद हॉस्पिटल, मेन रोड बसना में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी सेवाओं से बसना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा।
हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
डॉ. ललित जगत द्वारा घुटने, कूल्हे, कंधे एवं शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न, गठिया, हड्डियों के फ्रैक्चर एवं दुर्घटनाओं में लगी चोटों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं तथा अन्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयुष्मान और बीजू कार्ड से उपचार की सुविधा
श्री गोविंद हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड एवं बीजू कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है। इससे पात्र मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत उपचार का लाभ मिल सकेगा।
डॉ. ललित जगत की विशेषज्ञ सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध रहने से क्षेत्र के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
श्री गोविंद हॉस्पिटल, मेन रोड, बसना, जिला महासमुंद।
समय: प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
संपर्क नंबर: 9303001222, 9926655196
