धान खरीदी के लिए किसानों का पंजियन की समय सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक होगा रजिस्ट्रेशन

रायपुर। राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिये किसानों के पंजीयन की समय सीमा एक सप्ताह के लिये आगे बढ़ा दी है. अब 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन होगा. यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लिया गया है.
मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर सांसद छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, लखेश्वर बघेल, उत्तरी जांगड़े, प्रकाश नायक, भुवनेश्वर बघेल, कुंवर सिंह निषाद, विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने इसकी मांग की थी.
कांग्रेस नेता जगदीश, चंद्रशेखर शुक्ला, गणपत जांगड़े, अरुण भद्रा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की मांग पर पंजीयन की अवधि बढ़ाने की मांग की. उनका कहना था, कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से पंजीयन में देरी हो रही है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों अधिकारियों से इन दिक्कतों का समाधान शीघ्रता से करने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की अड़चन का सामना न करना पड़े, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए