बसना

बसना: शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में

बसना: केन्द्र शासन के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक अक्षर सह पालन करते हुए बसना विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला-करनापाली में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जिसमें प्रथम दिवस में TLM का उपयोग जिसमें कबाड़ से जुगाड़, द्वितीय दिवस में FLN के लक्ष्य पर जन जागरुकता अभियान, तृतीय दिवस पर खेल,योगाभ्यास से फिटनेस संबंधी जानकारी, चतुर्थ दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करना,पंचम दिवस में टैक्नोलॉजी का उपयोग, छठे दिवस में विभिन्न कौशलों को सिखने में बढ़ावा देना, सातवें दिवस में बाल संसद का शपथग्रहण समारोह पश्चात् पर्यावरण संरक्षण पर जोर, एक पेड़ मां के नाम अन्य तथा आठवें दिवस पर सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों पंचायत प्रतिनिधियों,एस एम सी सदस्यों आदि संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी, न्योता भोजन को बढ़ावा देने जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था प्रमुख गिरधारी साहू ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का स्वागत करते हुए बताया कि पूरे सप्ताह निर्देश अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, निश्चय ही यह शिक्षा नीति बहुत ही असरकारक होगा जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

वहीं शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर  का भी इस जागरुकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही, इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अहम किरदार निभाए जा रहे हैं जैसे “ददा स्कूल जाबो ग” शाला प्रवेश उत्सव गीत के माध्यम से व अन्य कदम।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य श्याम कुमार भोई, संकुल समन्वयक इंदल पटेल,शाला विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल,सरपंच खीरसागर पटेल, सचिव राकेश बर्मन, कमल पटेल महेश पटेल हेमचरण सिदार स्वीपर वृंदावन दीवान धनीराम नेताम ,बिन्नू पटेल नारद दीवान गंगाधर नेताम मिथिला पटेल सुलोचना पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला नेताम सहायिका संजना नेताम कार्तिकमती नेताम आदि का अहम योगदान रहा।उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार कर  ने दी।

Back to top button