छत्तीसगढ़

5 साल तक लीव इन रिलेशनशीप में रह रही प्रेमिका किसी बात पर नाराज हाेकर मायके लाैट आई,लड़के ने डायल 112 में काल कर कहा मैं सुसाइड कर रहा हूं, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर में 5 साल तक लीव इन रिलेशनशीप में रह रही प्रेमिका किसी बात पर नाराज हाेकर मायके लाैट आई ताे शुक्रवार काे उसे मनाने के लिए प्रेमी भी वहां पहुंचा। रात करीब 10 बजे डायल 112 में काॅल पहुंचा। जिसमें बात करने वाले ने कहा कि मैं सुसाइड कर रहा हूं, सूचना मिलते ही 112 की टीम लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची ताे घर के फर्श पर कृष्णा साहू का शव पड़ा मिला, लेकिन मौके पर न ताे जहर खाने का निशान और न ही शरीर पर काेई चाेट के निशान थे।

ये भी पढ़े- अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 28 सितंबर को नवजात एवं बच्चों की सर्जरी फ्री मेडिकल कैंप एवं निशुल्क जांच सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा आप रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क कर सकते हैं मो.7773086100

पुलिस मामले काे संदिग्ध मानकर जांच-पड़ताल कर रही है। मृतक कृष्णा साहू 35 वर्ष निवासी जरहागांव मुंगेली बिलासपुर के तिफरा में रहने वाले एक व्यक्ति का कार ड्राइवर था। वहीं उसकी प्रेमिका पाली थाना अंतर्गत गाेपालपुर पंचायत के बहम्नीपारा मोहल्ला की रहने वाली है। वह भी पिछले 5 साल से उसी व्यक्ति के घर में बाई का काम कर रही है।एक साथ काम करने के चलते उनके बीच प्रेम संबंध हाे गया, जिसके बाद दाेनाें तिफरा में किराए का मकान लेकर पति-पत्नी की तरह (लीव इन रिलेशनशीप) में रहने लगे, जबकि इसकी जानकारी उन दाेनाें के परिवारों काे नहीं थी। कुछ दिन पहले किसी बात काे लेकर कृष्णा और महिला में मनमुटाव हाे गया। जिसके बाद महिला अपने घर आ गई थी।

ये भी पढ़े- सरायपाली भारती हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.वंदेश शिंदे 28 सितम्बर और 29 सितम्बर को उपलब्ध रहेंगे आप संपर्क कर सकते है.

शुक्रवार शाम 5 बजे कृष्णा बाइक में बिलासपुर से उसके घर पहुंच गया। उसने उसे साथ चलने काे कहा। तब महिला ने इंकार कर दिया। जिसके बाद कृष्णा घर से निकल गया। रात करीब 10 बजे वह वापस घर पहुंचा ताे नशे में धुत्त था। इसके थाेड़ी देर बाद 112 की टीम वहां पहुंची। जहां कृष्णा घर के भीतर मृत हालत में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस टीम ने रात में महिला व उसके परिजन से जानकारी ली। रातभर निगरानी के बाद शनिवार सुबह पुलिस मर्ग कायम कर हुए शव पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

मिडिया के अनुसार पाली थाना प्रभारी निरीक्षक पाैरूष पुर्रे ने बताया कि गाेपालपुर के बहम्नीपारा में युवक की माैत का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। रात में डायल 112 काे माेबाइल पर कॉल कर मैं सुसाइड कर रहा हूं कहा गया था, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची ताे वहां युवक मृत हालत में पड़ा मिला। मुंह में झाग व शरीर में किसी तरह के निशान नहीं है। मामले काे संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद माैत की वजह स्पष्ट हाेगी।

कृष्णा साहू जिस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रहता था उसकी शादी वर्ष 2012 में काेरबा के एक ही युवक से हुई थी। 2 बच्चे हाेने के बाद घरेलू विवाद के चलते 4 साल पहले वह पति से अलग हाे गई। इसके बाद वह मायके चली गई, जहां कुछ माह रहने के बाद कमाने के लिए बिलासपुर पहुंची। यहां तिफरा में काम शुरू किया। दाेनाें बच्चाें काे मायके में अपनी मां और बहन के पास छोड़ दिया। दूसरी ओर कृष्णा साहू भी शादीशुदा था, उसके 3 बच्चे हैं जाे उसकी पत्नी के साथ गांव में ही रहते हैं। कृष्णा साहू और महिला ने खुद काे पति-पत्नी बताकर किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

Back to top button