रायपुर और बिलासपुर से बुलाई गई थी कॉल गर्ल ! पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क रायगढ़। जिले में इन दिनों अपराधिक गतिविधियां चरम सीमा पर है। साथ ही साथ जिले में अब देह व्यापार का गोरखधंधा भी बढ़ता जा रहा है। पुलिसिया कार्रवाई के अभाव में लोगों को ही अब सामने आकर करवाई हेतु पुलिस को बुलाना पड़ रहा है।
अभी ताजा मामला सारंगढ़ क्षेत्र के कनकबीरा चौकी अंतर्गत ग्राम सालर से आया है। जहां ग्रामीणों ने सेक्स रैकेट संचालक के घर को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सेक्स रैकेट संचालक विद्याधर चौहान को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मिडिया से जानकारी के अनुसार कल देर रात सालर गांव के ग्रामीणों ने घर में सेक्स रैकेट चला रहे विद्याधर चौहान के घर का घेराव कर लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कनकबीरा चौकी प्रभारी एमडी जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने घेर रखे विद्याधर चौहान के घर के अंदर पुलिस को बाहर की दो युवतियां मिली पूछताछ में उन्होंने रायपुर व बिलासपुर का होना बताया।
पीटा एक्ट के तहत नहीं हुई कार्रवाई–
चौकी प्रभारी एमडी जायसवाल ने बताया कि लड़कियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है ग्रामीणों की शिकायत पर सेक्स रैकेट संचालक विद्याधर चौहान के विरुद्ध धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट मेरठ कार्रवाई करने के लिए एक राजपत्रित अधिकारी की जरूरत होती है। परंतु उस वक्त बिलासपुर और रायपुर की दोनों लड़कियां घर पर थे। राजपत्रित अधिकारी ना होने के साथ ही साथ वह दोनों लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में नहीं पाए गए जिस वजह से ग्रामीणों की शिकायत पर केवल सेक्स रैकेट संचालक विद्याधर चौहान के विरुद्ध ही कार्रवाई की गई है।
पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था–
कुछ दिनों पहले भी चौकी क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंची जहां कोरबा से आई हुई युवतियां पकड़ में आई परंतु उनके विरुद्ध भी पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही नहीं की गई थी।