बसना

बसना: ब्लॉक स्तरीय ब्राह्मण समाज बसना का हुआ गठन

बसना: बैठक में मंचासीन छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज प्रदेशाध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा ,कोषाध्यक्ष वृंदावन सतपथी, ब्लॉक अध्यक्षगण पिथौरा पी . सी.सामंतराय, सरायपाली अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, बलौदा अध्यक्ष कृष्णमुरारी पाणिग्राही के उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ महापात्र सचिव जितेन्द्र त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष दीनमणी कर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बसना नगर ब्राह्मण समाज के द्वारा यह आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य रुप से सचिव ललित मिश्रा, कोषाध्यक्ष छबिमन्यु सढ़ंगी उपाध्यक्ष फकीर दास, अरुण मिश्रा, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, आनंद बिलास दास, हेमसागर मिश्रा, किशोर चांद, उपेन्द्र देवता, बसंत देवता, सलाहकार अंतर्यामी पाढ़ी, विनोद बिहारी कर, विष्णु महापात्र, विपीन बिहारी देवता आदि सदस्यों के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाज की भूमिका,दशा दिशा एवं उद्देश्यों को प्रकाश डालने हेतु जिला प्रवक्ता तरुण दास जी का उद्बोधन रहा । महिला जिला कार्यकारिणी से श्रीमती शांति मिश्रा ने महिला शक्ति को संगठित करने के लिए आव्हान किया , साथ में सरोजिनी पाणिग्रही भी उपस्थित रही। अंत में ब्राह्मण नव युवक संघ बसना के अध्यक्ष हेमंत दास जी ने आभार व्यक्त किया ‌।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रमेश कर के द्वारा किया गया। समाज उत्थान हेतु श्रीमती सरस्वती पुरंदर मिश्रा द्वारा एक लाख रुपये, चतुर्भुज पंडा ₹ 11100 दशरथ महापात्र ₹5151 अयोध्या प्रसाद दास 1001 अशोक कुमार मिश्रा ₹501 केसर जोशी ₹1100 प्रदान किया।

Back to top button