बसना

बसना: करनापाली में सीसी रोड पर डबल कैजुअल चलाकर सड़क खराब करने का आरोप, जिम्मेदारी किसकी?

देशराज दास बसना। जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत करनापाली में ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड पर डबल कैजुअल चलाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में कृषि कार्य के लिए उपयोग होने वाले डबल कैजुअल को सीसी सड़क के ऊपर से लगातार चलाया जा रहा है, जिससे सड़क की सतह खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कृषि कार्य के लिए डबल कैजुअल को खेत के भीतर या खेत तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते का उपयोग किया जा सकता है। इसके बावजूद सीसी रोड को ही आवागमन का माध्यम बनाया जा रहा है। भारी कृषि वाहन के बार-बार सड़क से गुजरने के कारण सीसी रोड की गुणवत्ता और मजबूती प्रभावित हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से बनाई गई सीसी सड़क की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यदि इसी तरह भारी वाहनों का संचालन सीसी रोड पर होता रहा और सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो उसकी मरम्मत का खर्च किसके जिम्मे होगा? ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मामले में ध्यान देने की मांग की है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि किसान चाहें तो अपने डबल कैजुअल को खेत में रखकर अथवा खेत के निर्धारित रास्ते से कृषि कार्य कर सकते हैं, लेकिन सीसी रोड का उपयोग करने से सड़क को अनावश्यक नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर ऐसे मामलों में निगरानी और सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत करनापाली और संबंधित जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और यदि सीसी रोड क्षतिग्रस्त होती है तो इसकी जवाबदेही किसकी तय की जाती है।

Back to top button