बसना

बसना: बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन द्वारा रोजगार मेला आयोजित, पहले चरण में 38 युवाओं का हुआ चयन

देशराज दास बसना। शहर की अग्रणी संस्था बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन द्वारा रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले के प्रथम चरण में लगभग 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस रोजगार मेले में शहर की कई प्रतिष्ठित कंपनियों एवं व्यावसायिक संस्थानों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इनमें प्रमुख रूप से ऊर्जाकॉन प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, डी मार्ट प्रा. लि., भारतीय नर्सिंग कॉलेज, आनंद इलेक्ट्रिकल, जय श्री रेडीमेड, मित्तल एजेंसी, राज ग्रेनाइट, रॉयल इनफील्ड शोरूम तथा सीए सचिन अग्रवाल कंपनी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।

इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। पहले चरण में 38 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, टेली कॉलर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चुना गया।

संस्था ने बताया कि आने वाले समय में इस रोजगार अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के सहयोग से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं करियर संबंधी सुझाव भी दिए गए।

संस्था के प्रमुख बसंत अग्रवाल ने कहा कि बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिभागियों का इस चरण में चयन नहीं हो सका है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। संस्था आगामी दिनों में उनके लिए भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत रहेगी।

Back to top button