बसना: ‘स्वच्छ गांव–स्वस्थ गांव’ के संकल्प के साथ बिछिया(पो) में निकली स्वच्छता रैली
स्वच्छता का दिया संदेश

देशराज दास बसना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया(पो) में स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वच्छताग्राही समूह एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की गलियों में भ्रमण करते हुए लोगों से अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा खुले में गंदगी न फैलाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रीना गड़तिया, जनपद सदस्य राजेश गड़तिया, पंचायत सचिव मेघनाद पटेल, प्रधानपाठक रामनाथ साव सहित आरती महिला स्वसहायता समूह के स्वच्छताग्राही एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने तथा गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया।
सरपंच श्रीमती रीना गड़तिया ने कहा
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए। सभी ग्रामीणों के सहयोग से हमारा गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
जनपद सदस्य राजेश गड़तिया ने कहा
स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है। सभी लोगों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
पंचायत सचिव मेघनाद पटेल ने कहा
गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य पूरे होंगे।