बसना

बसना: बद्री विशाल जोल्हे एवं शीत गुप्ता ने किया स्काउटिंग में बेसिक कमिश्नर कोर्स

देशराज दास बसना: नगर पंचायत बसना सभागार में दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से बेसिक कमिश्नर कोर्स कर लौटे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं स्थानीय संघ अध्यक्ष शीत गुप्ता जी का बैंगनी कमिश्नर स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । शाल और श्रीफल से सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।

स्थानीय संघ सचिव विवेकानंद दास ए.एल.टी. स्काउट ने स्वागत भाषण दिया और गिरीश पाढ़ी एल.टी.स्काउट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शीत गुप्ता ने अपने बेसिक कमिश्नर शिविर से संबंधित अनुभव शेयर किया और कहा कि अब प्रत्येक विद्यालय चाहे वह निजी हो या शासकीय हो सभी को अंशदान देना पड़ेगा और हर विद्यालय में एक-एक स्काउटर और गाइडर की नियुक्ति अनिवार्यत: होगी। जिन्हें शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन एक कालखंड स्काउटिंग का ज्ञान एवं प्रत्येक शनिवार को स्काउटिंग संबंधी गतिविधियां करना आवश्यक होगा ।

बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त अवसर पर कहा कि सभी को शासन के निर्देशों को पालन करना अनिवार्य है और हम इसका परिपालन निश्चित रूप से करवाएंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्काउटर और गाइडर को एकजुट होकर इस स्काउटिंग आंदोलन को आगे बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि हम दोनों स्काउटिंग का बेसिक कमिश्नर कोर्स करके आए हैं और हमारे इस योग्यता का हम अपने विकासखंड को निश्चित रूप से फायदा पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह साव शिक्षक ने किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्काउटर गिरीश गजेन्द्र ,गजानन्द भोई , रेखराम पटेल, डीजेन्द्र कुर्रे, टेकलाल पटेल, प्रेमचंद साव, हीराधर राणा, हीराधर साव, वारिस कुमार, दिनेश बंधु, पटेल, रोहित शर्मा, ललित भार,कैलाश साहू, बलदेव मिश्रा, गजेन्द्र नायक, हितेश पांडे, गौकरण सोनी तथा गाइडर सविता सुमन, कुसुम कोटक, ईश्वरी पोर्रे, रमाकांति दास, सुकमोती चौहान,संयुक्ता प्रधान, अन्नपूर्णा बुड़ेक, नीलम कुमार, गुरमीत कौर, बागेश्वरी धृतलहरे, पद्मिनी राजपूत, इंदु पटेल उपस्थित रहे।

Back to top button