बसना

बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में छात्रा शिवानी कैवर्त का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में कक्षा पाँचवीं की छात्रा कु. शिवानी कैवर्त का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने शिवानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का जन्मदिन विद्यालय में मनाने से उनमें आत्मविश्वास, अपनापन और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ता है। उन्होंने छात्रा को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सहायक शिक्षक लगन नाग एवं श्रीमती खीरवंती भोई ने भी शिवानी को शुभकामनाएँ देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जन्मदिन गीत गाकर शिवानी को बधाई दी और सभी ने मिलकर खुशी का वातावरण बनाया।

विद्यालय परिवार ने यह संकल्प भी लिया कि प्रत्येक विद्यार्थी के जन्मदिन को प्रेरणादायक अवसर के रूप में मनाया जाएगा, जिससे बच्चों में सकारात्मक सोच, आत्मसम्मान और विद्यालय के प्रति आत्मीयता का विकास हो। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Back to top button