आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदला, कई गांवों में गिरे बर्फ के ओले – फसलों को भारी नुकसान की आशंका

बसना। क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज सोमवार दोपहर समय तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। हवा-पानी के साथ गिरे बर्फ के ओले ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया।
जानकारी के अनुसार बसना क्षेत्र के भंवरपुर, नौगड़ी, बिजराभाठा सहित आसपास के कई गांवों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और बर्फ के (ओले) गिरे। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई जगहों पर टीन-चद्दर और अस्थायी शेड उड़ गए। कुछ घरों और दुकानों के ऊपर लगे चद्दर सेट भी हवा के साथ उड़कर दूर जा गिरे।
स्थानीय किसानों ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह का मौसम बना रहा तो धान और अन्य फसलों को भारी क्षति हो सकती है फिलहाल मौसम के इस अचानक बदले रूप ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।