बसना

बसना। पुरानी रंजिस को लेकर गांव में पूजा कार्यक्रम में आये साधु संतो के साथ की मारपीट

बसना। बड़ी खबर बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तरेकेला से सामने आ रही है जहा गांव में पूजा कार्यक्रम में आये साधु संतो के साथ गांव के ही कुछ लोगो ने पुरानी रंजिस को लेकर साधु संतो के साथ मार पिट की

मिली जानकारी के अनुसार – हरिशचंद दास बताते हैं की वह ग्राम कबीर आश्रम केंदूढार थाना सरायपाली के निवासी हैं वह बताते हैं की वे कबीर कुटी तरेकेला के मुक्तीवयार हैं।

दिनांक 02/04/26 को शाम करीबन 5 बजे के आसपास वह वाहन कार क्रमांक CG 10 NB 2300 में गोपाल दास, रामकुमार दास, राजेश्वर दास एवं कार चालक भोला साकरे के साथ ग्राम तरेकेला में रामप्रसाद साव के घर पूजा कार्यक्रम में आये थे।

पूजा खत्म होने के बाद वे सभी कार में बैठ कर रामप्रसाद साव के घर से रात्रि 9 बजे करीबन निकल कर कबीर आश्रम केन्दुदार रारायपाली जा रहे थे तभी गाम तरेकेला के रिखीलाल निषाद के घर के सामने पहुंचे थे।

तभी रिखीलाल और उसके पत्नि नीलावती, हितलाल निषाद एवं युधिष्ठिर निषाद अपने घर के सामने खड़े थे और उनके कार को रोकवा कर रिखीराम निषाद द्वारा पुरानी जमीन सबधी विवाद एवं हमारे बारे में गलत समाचार छपवाता है विडियों वायरल करता है कहकर हम सभी से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का व डंडा से मारने पीटने करने के लिए उतारू हो गये

जिससे उन सभी के द्वारा रोकने का प्रयास किया तथा मना करने पर नहीं माने और हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे तथा उनके वाहन कार CG 10 NB 2300 के सामने भाग को तोड फोड किये है।

मारपीट करने से हरिशचंद दास के मुह कान, पेट, तथा गोपाल दास को सीना में राजकुमार दास को बायां कंधा में राजेश्वर दास को बाये भुजा में चोट लगा है लडाई झगडा को रामप्रसाद साव बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी चोट लगा है।

उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(3)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कायम विवेचन में लिया है।

Back to top button