असम के उदारबंद विधानसभा में घर-घर पहुंचकर जनसमर्थन जुटा रहे मोक्ष कुमार प्रधान

बसना / महासमुंद : असम के उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह को विजयी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
मोक्ष कुमार प्रधान की कार्यशैली और समर्पण इस चुनाव में विशेष रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक वे कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन देखकर स्थानीय कार्यकर्ता और जनता भी काफी प्रभावित हो रही है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि अजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
इस अभियान में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। मोक्ष कुमार प्रधान का कहना है कि जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है और इस बार उदारबंद विधानसभा में भारी मतों से जीत सुनिश्चित है।
चुनाव के नजदीक आते ही प्रचार अभियान और भी तेज हो गया है। मोक्ष कुमार प्रधान ने विश्वास जताया कि उनकी टीम की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह निश्चित रूप से विजयी होंगे और क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी