रायपुर

छत्तीसगढ़ में रात में थोड़ी ठंड दिन का तापमान बढ़ा,पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ बस्तर और सरगुजा संभाग में शीतलहर कम होने के साथ ही पूरे प्रदेश में ठंड कम हो गई है गुरुवार तक बस्तर व सोमवार तक सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति थी। राजधानी में भी न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हुई है। हालांकि रायपुर को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम है।

इस वजह से हल्की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व होने से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 31.8 डिग्री पहुंच गया है। इस वजह से दिन में ठंड लगभग गायब सी हो गई है।

लाभांडी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। यह मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में रिकार्ड न्यूनतम तापमान से 3.6 डिग्री कम है। आउटर में होने के कारण लाभांडी और शहर के तापमान में अक्सर 4 से 5 डिग्री का अंतर रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार हवा की दिशा बदलने के कारण आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी।

Back to top button